HTML tutorial
HTML tutorial

कार्यालय का ताला तोड़ लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

कार्यालय का ताला तोड़ लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार
Spread the love

₹3.17 लाख नकदी और जरूरी दस्तावेज बरामद
हल्द्वानी, 29 मई 2026 — मुखानी थाना पुलिस ने कार्यालय का शटर उखाड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹3,17,500 नकदी और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और पंजीकृत मामलों के शीघ्र खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को विक्रम सिंह कनवाल निवासी हिम्मतपुर तल्ला, हल्द्वानी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि बच्ची नगर नंबर-1 स्थित उनके कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लगभग ₹3.50 लाख नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसके बाद 28 मई को लामाचौड़ खास क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू (31 वर्ष) पुत्र डोरी लाल निवासी कालिका कॉलोनी, लोहारियासाल तल्ला, हल्द्वानी के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से पीलीभीत जिले के बरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹3,17,500 नकद और वादी का आधार कार्ड बरामद किया है। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल रोहित और कॉन्स्टेबल पूरन सिंह शामिल रहे

देवभूमि खबर

Related articles