नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; दो पर्यटकों की मौत, दो घायल

नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; दो पर्यटकों की मौत, दो घायल
Spread the love

नैनीताल:सरोवर नगरी नैनीताल से दूर गेठिया-भवाली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग Unnao के निवासी थे और अल्मोड़ा जिले के मंदिरों की ओर जा रहे थे। हादसे में अंकित और अभीराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अतुल और श्याम घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

टीम ने गहरी खाई में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles