उत्तराखण्ड में 12 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले

उत्तराखण्ड में 12 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड शासन ने प्रान्तीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को जनहित एवं रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

श्री प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर, श्री स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून तथा श्री मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर के पद पर तैनात किया गया है।

श्री उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून, श्री हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नैनीताल तथा श्री शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रीमती अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर, श्री अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी तथा श्री राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

श्री निथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल, श्री अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा श्री दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर के पद पर तैनात किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles