देहरादून में जिला कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न, नए पदाधिकारियों की घोषणा

Spread the love

देहरादून। जनपद देहरादून में जिला कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव तहसील सदर सभागार में संपन्न हुए, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक के रूप में श्री सुन्दर सिंह तोमर तथा श्री मनोज गुसाईं की देखरेख में संपन्न कराई गई। चुनाव के बाद पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।

जारी परिणामों के अनुसार श्री जयपाल रावत को जिलाध्यक्ष, श्री दिनेश कुनियाल को जिला मंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर श्री रोहित शाह एवं श्रीमती मंजू निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री के रूप में श्री पंकज सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पद पर श्री जावेद खान तथा ऑडिटर के रूप में कु. शिवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। उम्मीद जताई गई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।

देवभूमि खबर

Related articles