36 लाख की 120 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

36 लाख की 120 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस और सीआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 36 लाख रुपये कीमत की 120 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस अब नशा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कौड़िया रेलवे फाटक से कौड़िया कैंप की ओर मजार गेट के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहेल (21 वर्ष) और साहिब (20 वर्ष), दोनों निवासी धनपुरा, पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। दोनों के पास से 60-60 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।

इस कार्रवाई में सीआईयू प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत तोमर, उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल कैलाश रावत तथा कांस्टेबल सितान्शु शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles