सी0डी0एस0 विपिन रावत को उक्रांद द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
देहरादून:तमिलनाडु के कुन्नूर हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना मे देश के चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टॉफ विपिन रावत व उनके साथ उनकी पत्नी व 11 सैन्य अधिकारी व सैनिको के निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा पार्टी कार्यालय मे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी । दल
पौडी गढ़वाल के यमकेश्वर के जन्मे विपिन रावत को याद किया गया, स्व0 विपिन रावत एन0डी0ए0 से स्नातक की डिग्री ली,आई एम ए मे स्वर्ड ऑफ़ आनर,स्ट्रेर्जीक व डिफेन्स मे एमफील के साथ सेना मे महिलाओं की भर्ती, सेना को प्रोफेशनल बनाना व सर्जिकल स्ट्राइक करवाना उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि रही है। देश उनके योगदान को कभी भूल नहीं सकता जो हमेशा याद किया जायेगा ।
इस अवसर पर श्री बी डी रतूड़ी,लताफत हुसैन, हरीश पाठक, सुनील ध्यानी, किशन मेहता, जय प्रकाश उपाध्याय, मेजर महावीर रावत, बहादुर सिंह रावत, विजय बौडाई, राजेंद्र बिष्ट, समीर मुंडेपी, दीपक रावत, गणेश काला, किरन रावत कश्यप, प्रीति थपलियाल, सुलोचना इष्टवाल, मीना थपलियाल, रौशनी रावत, मनोज मिश्रा, एस एन बिष्ट अनिल डोभालआदि उपस्थित रहे।

