सयुंक्त नागरिक संगठन ने एमडीडीए उपाध्यक्ष को सौंपा दून डिक्लेरेशन ड्राफ्ट
देहरादून। सयुंक्त नागरिक संगठन ने शहर के लिये संवाद कार्यक्रम में आए सुझाओं से युक्त दून डिक्लेरेशन के नाम से तैयार ड्राफ्ट प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को सौंपा।
संगठन शिष्टमण्डल ने ननूर खेड़ा शिक्षा निदेशालय में संगठन की ओर से उपाध्यक्ष जी एस जस्सल एवं सुशील त्यागी ने देहरादून शहर कि वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुये कहा कि स्मार्ट सीटी से लेकर मसूरी प्राधिकरण व निगम आदि की कमियां व उनके निराकरण को लेकर नाली , सड़कें , पार्किंग ,पर्यावरण ,सफाई कें साथ भवनों का व्यावसायिक करण आदि पर गत माह हुये संवाद कार्यक्रम में आये सुझावों को अमल में लाते हुये शहर के लिये दून डिक्लेरेशन कें नाम से तैयार ड्राफ्ट प्राधिकरण कें उपाध्यक्ष को सौंपा।
इस अवसर पर प्रदीप कुकरेती व ओमवीर एवं मुकेश नारायण शर्मा ने उपाध्यक्ष कें साथ गहन वार्ता की और शीघ्र भविष्य में इस पर चर्चा व मनन हेतु सामूहिक बैठक बुलाने पर जोर देने को कहा ।उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने शिष्टमंडल सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने कई बिंदुओं को इंगित करते हुये तारीफ की और इन्वेस्टर सबमिट कें बाद जल्द आपस में बैठक बुलाने का भरोसा दिया।
शिष्टमंडल में मुख्य रूप से सयुंक्त नागरिक संगठन कें उपाध्यक्ष व सरदार जीo एसo जस्सल , सयुंक्त नागरिक संगठन कें महामन्त्री , सुशील त्यागी , पेंशनर संगठन कें ओमवीर सिंह , पर्यावरण विद जगदीश बावला , मुकेश नारायण शर्मा , उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच कें प्रदीप कुकरेती , शक्ति प्रसाद डिमरी , चौधरी चंद्रपाल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
