उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम 19 अप्रैल को घोषित होगा
रामनगर (नैनीताल)।उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे। यह निर्णय आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को परिषद कार्यालय में सभापति एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षाफल समिति की प्रथम बैठक में लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 के परिणाम भी इसी तिथि को घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे।

