विकासनगर में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा – बेटा गिरफ्तार, नशे के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

विकासनगर में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा – बेटा गिरफ्तार, नशे के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
Spread the love

देहरादून।विकासनगर में 2 अगस्त 2025 को हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के 31 वर्षीय पुत्र मनमोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर मां-बेटे में विवाद हुआ था। गुस्से में आकर आरोपी ने पाटल से वार कर मां की हत्या की, शव को गद्दे में लपेटकर घर में आग लगा दी और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सुरागरसी, मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से 13 अगस्त को आरोपी को कुल्हाल क्षेत्र से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाटल और चोरी की नगदी बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

देवभूमि खबर

Related articles