राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में मतदाता जागरूकता व स्वच्छता अभियान आयोजित
टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने आज दिनांक 14 फरवरी 2025 को अपने एक दिवसीय शिविर के तहत मतदाता जागरूकता और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।
इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वयंसेवियों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदारों और समाज को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर नागरिक का मत बहुमूल्य है।
इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवियों ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान में भूगोल विभाग के प्रयोगशाला सहायक भुवन चंद्र डिमरी, अनुस्सेवक अनिल नेगी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

