हल्द्वानी में सेक्स रैकेट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी में सेक्स रैकेट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

हल्द्वानी। जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सेक्स रैकेट प्रकरण में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान हल्द्वानी में संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। कार्रवाई के बाद प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 196/2026 के तहत अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 एवं 7 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी राहुल जायसवाल (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संजय जायसवाल, निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, आरटीओ रोड, हल्द्वानी को 24 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने जजी कोर्ट तिराहा, हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों और मानव तस्करी से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles