आग बुझाने के दौरान दैनिक वन कर्मी आनंद राम गिरा खाई से अस्पताल ले जाने तक हो गई मौत
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बिड़ला चुंगी के आसपास जंगल में आग लगने का समाचार वन विभाग को मिला तो मौके पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए चल दी । जिसके चलते वन कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया जैसे ही आग बुझाने के लिए दैनिक वन कर्मी आनन्द राम पहाड़ी के ऊपर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया वह खाई में जा गिरा जहाँ से वन कर्मी व स्थानीय लोगों द्वारा आनंद राम को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला और आनन फानन में राजकीय अस्पताल बी डी पांडे ले गये जहां डॉक्टरों ने आनंद राम को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रख दिया गया है। आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी।

