HTML tutorial
HTML tutorial

किसानों को समय पर खाद क्यों नहीं मिली? जवाब दें कृषि मंत्री! : रघुनाथ सिंह नेगी

किसानों को समय पर खाद क्यों नहीं मिली? जवाब दें कृषि मंत्री! : रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

विकासनगर।प्रदेश में किसानों को समय पर खाद (यूरिया) उपलब्ध न होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान महीनों से खाद की किल्लत झेल रहा है, लेकिन कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी इस गंभीर समस्या के प्रति पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं।

नेगी ने कहा कि अब जाकर सहकारी समितियों में खाद आनी शुरू हुई है, लेकिन खुले बाजार में कई महीनों से यूरिया उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण सक्षम किसान भी खाद नहीं खरीद पाए। जो खाद किसानों को दिसंबर माह तक मिल जानी चाहिए थी, वह जनवरी के अंतिम सप्ताह तक भी नहीं मिल सकी, इसका जिम्मेदार आखिर कौन है?

उन्होंने कहा कि अब जो खाद की आपूर्ति शुरू हुई है, वह भी नाकाफी है—यह ऊँट के मुँह में जीरा समान है। एक ओर वर्षा देर से होने के कारण किसान पहले से ही संकट में था, दूसरी ओर सही समय पर खाद न मिलने से उसकी परेशानी और बढ़ गई।

रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि गैर-जिम्मेदार कृषि मंत्री को किसानों का दर्द न सुनाई दे रहा है और न ही उन्होंने इस दिशा में कोई ठोस प्रयास किया है। प्रदेश का अधिकांश गरीब किसान सब्सिडी वाली खाद पर निर्भर रहता है और कई किसान सहकारी समितियों से उधार मिलने वाली खाद के सहारे ही खेती कर पाते हैं।

उन्होंने तीखे शब्दों में सवाल उठाया कि आखिर कृषि मंत्री कर क्या रहे हैं? ऐसे लापरवाह और भ्रष्ट मंत्री का पद पर बने रहना किस तरह उचित ठहराया जा सकता है?
जन संघर्ष मोर्चा इस गैर-जिम्मेदाराना कृत्य का स्पष्ट जवाब कृषि मंत्री से चाहता है।

नेगी ने कहा कि मोर्चा शीघ्र ही इस गंभीर मुद्दे को सरकार के समक्ष रखेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमोद शर्मा एवं दरबान सिंह असवाल भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles