HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस आम जन के साथ मित्रता, सेवा सुरक्षा के भाव से कार्य करें अपराधियों के खिलाफ करें सख्त एक्शन:अभिनव कुमार

पुलिस आम जन के साथ मित्रता, सेवा सुरक्षा के भाव से कार्य करें अपराधियों के खिलाफ करें सख्त एक्शन:अभिनव कुमार
Spread the love

हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार ने मेला कंट्रोल भवन में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करते हुए देवभूमि को नशा मुक्त करना, अपराधियों पर कार्रवाई,क्विक रिस्पांस और प्रोएक्टिव पुलिसिंग पर रहा फोकस, पीड़ितों को न्याय दिलाना को प्राथमिकता बताया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज पुलिस महानिदेशक . उत्तराखण्ड श्री अभिनव कुमार ने पहली बार जनपद हरिद्वार का दौरा किया । सलामी लेने के पश्चात सीधे मेला भवन सीसीआर पहुंचे श्री अभिनव कुमार द्वारा सर्वप्रथम हरिद्वार में तैनात ऑफिसर्स का परिचय प्राप्त किया । अपने विज़न को जाहिर करते हुए मातहतों को अपनी अपेक्षाएं व प्राथमिकताएं बताते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा को मैं किस तरीके से काम चाहता हूं, आपसे क्या चाहिए और आपको मुझसे क्या चाहिए यह स्पष्ट हो।

क्विक रिस्पॉन्स मैं चाहूंगा कि आप इसमें सुधार करें।

वर्दी पहनी है तो प्राइड के साथ हम काम करें। अधिकारी ऐसा काम करें कि स्थानीय जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे। जो पुलिस को दबंगई दिखाते हैं उनका प्रभावी रूप से इलाज होना चाहिए। L/o वाले मामलों में कोई प्रोफेशनल कंप्रोमाइज न करें।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी जो सद्व्यवहार की खुद से अपेक्षा रखते हैं वही आमजन के साथ भी रखें साथ ही सभी अधिकारी भी अपने अधीनस्थों के साथ मर्यादित व्यवहार करें। न जनता के साथ अन्याय हो और न पुलिस कर्मियों के साथ।

थाना/चौकियों की साफ सफाई का भी ध्यान रखा जाए। पर्यावरण में लगातार आ रहे परिवर्तन को देखते हुए यह जरूरी हो जाता है कि हम भी इस दिशा में गंभीरता से सोचें/काम करें। मैं चाहूंगा कि जहां संभव हो थाने में सोलार सिस्टम एवं रिंग वाटर हार्वेस्टिंग की जाए। जिससे पानी को बचाने में भी मदद मिलेगी।

बदलते परिवेश से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिसकर्मियों के स्तर में भी सुधार किया जाए। प्रत्येक थाने में स्मार्ट बैरक की संभावनाओं के दृष्टिगत प्रस्ताव बनाएं जाएं।

डीजीपी ने कहा कि हरिद्वार जनपद राज्य के लिए फ्लैगशिप जिला है। जिस कारण यहां की गतिविधियों का राज्य के बाहर भी इफेक्ट पड़ता है और समाज में एक धारणा बनती है इस बात का आप लोगों को एहसास होना चाहिए। इसलिए आप क्राइम फील्ड में एक्टिव रहें और किसी भी घटना को छोटा समझदार हल्के में न लें। जिम्मेदारी के साथ-साथ ईमानदारी से काम करें।कई फैक्टर्स (सिड़कुल एरिया, स्नान पर्व इत्यादि) हैं जिनकी वजह से हरिद्वार जिला संवदेनशील हो गया है। गोपेश्वर सोलर परियोजना, सिल्क्यारा टनल जैसी घटनाएं प्रत्यक्ष उदाहरण हैं कि हमें प्रत्येक स्थिति के लिए सतर्क और तैयार रहना होगा।

क्राइम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर के साथ-साथ हमें पुलिस परिवार के बारे में भी सोचना होगा। मैं आपके हर विश्वास के साथ जुडा रहूंगा, आप अपनी पारिवारिक समस्या को भी बेझिझक बता सकते हैं।सभी सीनियर ऑफिसर महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें। महिला कर्मियों से किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या गलत व्यवहार की शिकायत मिली और जांच में सत्यता पाई गई तो जो भी मेरे एंड से हो सकता है मैं मैक्सिमम दंड दूंगा।

महिला संबंधी अपराधों में सेंसिविटी लाएं। किसी भी महिला पुलिस अधिकारी के साथ किसी विभागीय व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए ऐसी जानकारी होने पर सस्पेंसन या बर्खास्तगी जरूरी।महिला अधिकारों की सुरक्षा का दायित्व सबसे पहले अपने थाना-चौकियों में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों से शुरु करें साथ ही थाने चौकी क्षेत्र में महिला संबंधी अपराधों व शिकायतों के प्रति बेहद संवेदनशील रहें। किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतें।

डीजीपी ने सख्त लिहाजे में कहा कि ड्यूटियां रोटेशन के हिसाब से लगें ड्यूटी में भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अच्छी वर्दी धारण करें, शेविंग व नेम प्लेट प्रॉपर होनी चाहिए।

अपराधी अपनी गतिविधियों को लगाम नहीं देंगे तो हमे निपटना आता है। अपराधियों के लिए मित्र पुलिस नहीं, काल पुलिस नजर आए उत्तराखंड पुलिस। साईबर अपराध के बढते मामलों पर समय रहते लगाम लगाना और जनता को जागरूक करना जरूरी।

डीजीपी ने कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर होना चाहिए। आज एसपी क्राइम द्वारा पीपीटी का डेमो दिया है। जिसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म ट्रैफिक मैनेजमेंट के बारे में बताया गया। उम्मीद है ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर तरीके से काम करेगा।

पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी प्रश्न पर डीजीपी ने कहा कि “पत्रकार हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं, पत्रकारों से जुड़ा कोई मामला आने पर उसका त्वरित समाधान किया जाएगा”

उक्त बैठक में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी क्राइम/ट्रैफिक अजय गणपति कुंभार, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी/सीओ लक्सर मनोज ठाकुर, एएसपी संचार विपिन कुमार समेत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, सभी शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles