उत्तराखंड में पहली बार! हल्द्वानी में एशियन कैडेट फेंसिंग कप का भव्य आगाज़ – 17 देशों के खिलाड़ी आज़माएंगे दम

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड ने खेलों के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए शुक्रवार को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एशियन कैडेट फेंसिंग कप प्रतियोगिता की मेजबानी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में दीप प्रज्वलित कर इस भव्य आयोजन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों […]

थाना प्रभारी लंबगांव बोले – केशव थलवाल के आरोप झूठे, पुलिस की छवि धूमिल करने की साजिश

टिहरी। लम्बगाँव थाना क्षेत्र में केशव थलवाल के जमानत पर छूटने के बाद पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी लंबगांव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी […]

हेली सेवा छोड़ 12 किमी पैदल पहुंचे डीएम सविन बंसल; दुर्गम गांवों में आपदा प्रभावित 4 हजार आबादी का जाना दर्द

देहरादून। जनपद के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत और उससे जुड़े गांव छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी व सिरोना में जिलाधिकारी सविन बंसल शुक्रवार को स्वयं प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे। विशेष बात यह रही कि डीएम ने हेली सेवा का विकल्प छोड़ते हुए लगभग 40 किलोमीटर दुर्गम सड़क मार्ग और […]

बेरीनाग स्वास्थ्य शिविर में 2600 से अधिक लोगों को मिला लाभ – विधायक फकीर राम टम्टा ने किया शुभारम्भ

पिथौरागढ़। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बेरीनाग में बहुउद्देशीय एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन हुआ। शिविर का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने किया। विधायक ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर जनहितकारी कार्यक्रम संचालित […]

एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त कदम: 14.45 किलो गांजा सहित 03 तस्कर गिरफ्तार, कीमत 3.61 लाख

अल्मोड़ा। एसएसपी श्री देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात दो अलग-अलग मामलों में भतरौजखान और सल्ट पुलिस ने 3.61 लाख रुपये कीमत के 14.455 किलोग्राम गांजा बरामद कर 03 तस्करों को गिरफ्तार किया। पहला मामला […]

अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पर जनहित याचिका की सुनवाई, हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में जिला उधमसिंह नगर में पट्टे की आड़ में किए जा रहे अवैध खनन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। अधिवक्ता दीपक व ललित गोस्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जिलाधिकारी […]

नैनीताल के अधिवक्ताओं ने तय किया नवम्बर माह में कुमाऊँ मंडल के अधिवक्ताओंका होगा सम्मेलन

रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल के अधिवक्ताओं ने बैठक कर तय किया नवम्बर माह में कुमाऊँ मंडल के अधिवक्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बार सभागार में आयोजित हुई, जिसमें सम्मेलन सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता […]

कृषि, ऊर्जा, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं की समीक्षा—सीएम ने दिए कड़े निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, […]

ऑनलाइन लेन-देन और सुरक्षित निवेश की जानकारी होना आवश्यकः प्रो. सुरेखा डंगवाल

देहरादून। दून विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आज “ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सिक्योरिटी और इन्वेस्टमेंट प्लानिंग” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा उपाय और सुरक्षित निवेश के तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम […]

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर जन संघर्ष मोर्चा ने दी स्वास्थ्य प्राधिकरण में दस्तक

#अस्पतालों की लूट पर जताया आक्रोश।#आयुष्मान योजना में वेंटिलेटर-आईसीयू सुविधा न मिलने का आरोप। देहरादून। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को आपात स्थिति में वेंटिलेटर/आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने, डिस्चार्ज के समय इलाज में खर्च हुई रकम का ब्यौरा देने और अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही लूट को रोकने […]