एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त कदम: 14.45 किलो गांजा सहित 03 तस्कर गिरफ्तार, कीमत 3.61 लाख

Spread the love

अल्मोड़ा। एसएसपी श्री देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात दो अलग-अलग मामलों में भतरौजखान और सल्ट पुलिस ने 3.61 लाख रुपये कीमत के 14.455 किलोग्राम गांजा बरामद कर 03 तस्करों को गिरफ्तार किया।

पहला मामला – भतरौजखान थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भिकियासैंण-बासोट मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल (Up21CM1957) में सवार सलीम (उम्र 30, निवासी मुरादाबाद, उ.प्र.) से 6.860 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी कपड़ों की फेरी लगाने के बहाने गांजा मुरादाबाद ले जा रहा था। बरामदगी की कीमत 1,71,500 रुपये आँकी गई है। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मोटरसाइकिल सीज की गई।

दूसरा मामला – सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मरचूला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल (UK18M-6435) से 02 तस्करों – कुलदीप (उम्र 32, निवासी रामनगर) और दिनेश (उम्र 22, निवासी जसपुर, उधमसिंहनगर) को पकड़ा। इनके कब्जे से 7.595 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1,89,875 रुपये आँकी गई है। दोनों आरोपी गांजा रामनगर में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

एसएसपी अल्मोड़ा ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हालत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles