नायब तहसीलदार 50 % पद पद्दोन्नति व 50 % पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे:समिति

देहरादून।देवभूमि खबर। प्रदेश के परिवहन, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में अधीनस्थ कार्यपालक (नायब तहसीलदार) सेवा नियमावली-2013 में उत्तराखण्ड पटवारी-लेखपाल, संग्रह अमीन, रजिस्ट्रार कानूनगो और कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल से नायब तहसीलदार पद पर पद्दोन्नत्ति हेतु उठायी गयी मांगों के क्रम में मंत्री मण्डल की उप-समिति की […]

यशपाल और चैपिंयन के विधानसभा क्षेत्र में नही चला मोदी मैजिक

देहरादून। भले ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव मंे उत्तराखण्ड की पांचों सीटें जीत ली है लेकिन, अगर आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से देखा जाए तो प्रदेश की जाए तो विधानसभा की तीन सीटों पर भाजपा के लिए खतरे की घंटी बज रही है। खतरे की घंटी इसलिए क्योंकि इन […]

पुलिस के वाहन से लूट का मामला गरमाया ,सीबीआई जांच की मांग

देहरादून। चुनाव के दौरान पुलिस महानिरीक्षक के सरकारी वाहन से हुई लूट का मामला एक बार फिर गरमा गया है। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने राज्यपाल को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों की लूट […]

कार खाई में गिरने से 1 की मौत, 4 घायल

देहरादून। भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर चंडीगढ़ से धरासू तिलपड़ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों का हायर सेंटर दून में इलाज चल […]

निगम का सिर्फ चला राजस्व वसूली अभियान शहर के हालात आज भी जस के तस

देहरादून। नगर निगम का शहर से अतिक्रमण हटाओं अभियान मात्र राजस्व वसूली तक सिमटकर रह गया है। पिछले दिनों कुछ दिन निगम ने अतिक्रमण हटाओं अभियान के नाम पर राजस्व वसूली तो कर ली। पर आज भी शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहर के […]

हरीश रावत कांग्रेस की हार को लेकर केदार बाबा से करेंगे गुफ्तगू

देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत केदारनाथ धाम जा रहे हैं। हालांकि वहां पर उनका किसी साधना का इरादा नहीं है, न ही वह ध्यान गुफा में जाने के इच्छुक हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत बस केदार बाबा से ये पूछना चाहते हैं […]

जंगलों की आग पर काबू पाने में वन विभाग विफल साबित

देहरादून। जंगलों की आग पर काबू पाने में वन विभाग विफल साबित हो रहा है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार आग में अभी तक 28 लाख मूल्य की वन संपदा जलकर खाक हो चुकी है। वैसे, देखें तो उत्तराखंड पर इस बार मौसम काफी मेहरबान रहा। यहां अप्रैल महीने […]

बदरीनाथ में वीवीआईपी यथावत वीआईपी दर्शन बंद

चमोली। भगवान बदरी-विशाल के दर्शन अब वीआईपी लोगों को भी आम श्रदालुओं की तरह लाइन में लगकर करने होंगे।. गुजराती धर्मशाला के ठीक सामने से वीआईपी लोगों के लिए मंदिर के दर्शनों हेतु वीआईपी गेट को अव्यस्थाओं के चलते मंदिर समिति ने बंद करने का फैसला लिया है। बदरीनाथ में […]

नवनियुक्त अपर न्यायधीश अलोक वर्मा ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

नैनीताल। सोमवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नव नियुक्त अपर न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन ने उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस वर्मा के शपथ लेने के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या दस हो […]

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में फैली अव्यवस्थाए

रुद्रप्रयाग केदारनाथ धाम में हर दिन तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन यात्रा मार्ग में फैली अव्यवस्थाएं श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है। केदार यात्रा के मुख्य पड़ावों में रहने, खाने और पीने जैसी मूलभूत जरूरतों से भी तीर्थयात्रियों को जूझना पड़ रहा है। यात्रा शुरू होने से […]