उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी: कई जिलों में भारी बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Spread the love

देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर की शाम से 6 अक्टूबर की सुबह तक उत्तरकाशी सहित कई जिलों में गर्जन एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

6 अक्टूबर को हरिद्वार जिले में भारी वर्षा होने के आसार जताए गए हैं। वहीं 7 अक्टूबर को देहरादून, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही 4000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है। अन्य जनपदों में तेज हवाएँ और तूफान चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने तथा यात्रा की योजना मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर बनाने की सलाह दी है।

देवभूमि खबर

Related articles