चमोली पुलिस के शिव सिंह माह का सर्वश्रेष्ठ डिजिटल वालंटियर

चमोली पुलिस के शिव सिंह माह का सर्वश्रेष्ठ डिजिटल वालंटियर
Spread the love

चमोली।जनपद चमोली पुलिस के डिजिटल वालंटियर श्री शिव सिंह को माह का सर्वश्रेष्ठ डिजिटल वालंटियर चुना गया ।पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली झूठी अफवाहों का खण्डन करने, भ्रामक खबरों को फैलने से रोकने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को साइबर अपराधों, कोरोना इत्यादि के सम्बंध में जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय स्तर पर डिजिटल वालंटियर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसमे उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा गया था जो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैं जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं श्री अशोक कुमार, आई.पी.एस, पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा की जाती है एवं प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिजिटल वालंटियर को सम्मानित भी किया जाता है।

जनपद चमोली पुलिस के डिजिटल वालंटियर, श्री शिव सिंह पुत्र श्री सोभन सिंह, निवासी ग्राम- धुर्मी, पोस्ट० गौणा को पुलिस मुख्यालय स्तर से माह जुलाई के डिजिटल वालंटियर चुना गया इनके द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म(फेसबुक, इन्सट्रग्राम, व्हाटसअप, ट्विटर आदि)  पर नियमित रुप से एक्टिव रहते हुए लोगों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया, इनके द्वारा कोरोना काल में फैल रही अफवाहों को खण्डन करने में पुलिस का सहयोग किया गया एंव आमजन के मध्य कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागरुकता फैलाने में, कोरोना वायरस के सम्बन्ध नें फैल रही झुठी खबरों का खण्डन करने में भी अहम भूमिका निभाई गयी।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान द्वारा शिव सिंह को  पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार साइबर अपराधों के सम्बंध में जागरूकता फैलाने, अफवाहों का खण्डन करने एंव आमजन तक पुलिस द्वारा किये जा रहै अच्छे कार्यों को पहुँचाने में जनपद पुलिस का सहयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles