जनता दर्शन में 92 शिकायतों की सुनवाई, लापरवाही पर सख्त रुख

देहरादून।जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में कुल 92 शिकायतों पर सुनवाई की गई। भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, फीस माफी और उपचार संबंधी मामलों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। टीएचडीसी कॉलोनी में […]

हुड़दंग से बचें, शांति और सुरक्षा के साथ मनाएं होली — उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करेगी देहरादून पुलिस

देहरादून।रंगों का पर्व होली उल्लास और भाईचारे का प्रतीक है। इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस ने पूर्व वर्षों में पर्व के दौरान हुए विवादों का परीक्षण करते हुए ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित किया है, जो त्योहार […]

होली पर हाई अलर्ट: कैम्प 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की तैयारियां पूरी, 18 बैकअप एम्बुलेंस तैनात

देहरादून।प्रदेश में होली के त्यौहार को देखते हुए कैम्प 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून स्थित मुख्यालय में जीएम (प्रोजेक्ट्स) अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में त्योहार के दौरान आपात स्थितियों से निपटने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में […]

श्रीनगर में वाहन चोरी में नाबालिग संलिप्त, नंबर प्लेट हटाकर चला रहा था चोरी की स्कूटी; पुलिस ने किया संरक्षण में

श्रीनगर। क्षेत्र में वाहन चोरी की एक और घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी की स्कूटी सहित एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। आरोपी नंबर प्लेट हटाकर स्कूटी चला रहा था और मौज-मस्ती के लिए वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। दिनांक 01.03.2026 को वादिनी […]

होली से पहले बाजार में नकली नोट खपाने की साजिश नाकाम, रुड़की पुलिस ने 19 हजार के जाली नोटों संग आरोपी दबोचा

हरिद्वार।होली पर्व के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष सतर्कता बरत रही हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान रुड़की कोतवाली पुलिस ने नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध को […]

पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट में होली का उल्लास, जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों व पत्रकारों संग खेली होली

पिथौरागढ़ ।कलेक्ट्रेट परिसर में होली का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मीडिया के पत्रकार बंधुओं के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थितजनों के साथ आत्मीयता पूर्वक होली मिलन किया और जनपदवासियों […]

दून विश्वविद्यालय में ‘कास्ट, जेंडर एवं क्लाइमेट जस्टिस’ पर इंटर अम्बेडकर चेयर कोलॉक्वियम आयोजित

देहरादून।दून विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय में स्थापित डॉ. अम्बेडकर चेयर तथा पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थापित डॉ. अम्बेडकर चेयर के मध्य इंटर चेयर कोलॉक्वियम “कास्ट, जेंडर एवं क्लाइमेट जस्टिस” विषय पर आयोजित किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता और जलवायु परिवर्तन जैसे समसामयिक […]

होली पर अल्मोड़ा पुलिस का भरोसे का तोहफा: 11.14 लाख के 76 गुम मोबाइल बरामद, एसएसपी ने स्वामियों को किए सुपुर्द

अल्मोड़ा।होली के पावन अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन को भरोसे और विश्वास का अनमोल तोहफा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल नेतृत्व में जनपद की साइबर सेल ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित अन्य राज्यों से गुम हुए कुल 76 मोबाइल […]

राजनीतिक खोखलापन और पहाड़ी विकास पर विचार

देवेंद्र कुमार बुडाकोटी भारतीय मध्यम वर्ग जब निजी दायरों में राजनीति पर चर्चा करता है, तो वह अक्सर व्यवस्था और राजनीतिक नेतृत्व में व्याप्त भ्रष्टाचार की बात करता है। भ्रष्टाचार को सामान्यतः खराब शासन और सरकारी तंत्र में काम करवाने के लिए धन के लेन-देन के रूप में समझा जाता […]

बसंत विहार से गुम दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद

देहरादून। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए थाना बसंत विहार क्षेत्र से गुमशुदा दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों की सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने पुलिस टीम की कार्यशैली की […]