डॉ धन सिंह रावत ने किया बहुद्देशीय बारात घर तथा अवशेष निर्माण का शिलान्यास

डॉ धन सिंह रावत ने किया बहुद्देशीय बारात घर तथा  अवशेष निर्माण का शिलान्यास
Spread the love

पौड़ी। उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाल एवं दुग्ध विकास तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत नौगांव पज्याणा में बहुद्देशीय बारात घर तथा पैठाणी बाजार में द्वितीय फेज-2 टैक्सी पार्किंग हेतु अवशेष निर्माण 10 लाख का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने पैठाणी डांग गांव में आधार कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनाने हेतु आयोजित कैंप कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। इसके उपरांत मंत्री ने स्योली तल्ली गांव में ग्रामीणों को वन नेशन वन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने नवनिर्मित पार्किंग का निरीक्षण कर कहा कि फेज- 2 पार्किंग को भव्य रूप में विकसित करें। जिससे बाजार आने वाले लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सके और बाजार में जाम से निजात मिल सके। श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के श्रमिकों के 25 हजार श्रमिक कार्ड बनाये जायेगें। श्रमिकों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण किया जायेगा सहायता समाग्री। गरीब परिवार के श्रमिकों के पहले प्राथमिकता के आधार पर बनाये जायेगे श्रमिक कार्ड। सबका साथ सबका विकास के तहत समानता के आधार पर श्रमिकों के कार्ड बनाने हेतु जन प्रतिनिधियों को सहयोग देने को कहा। राज्य में आधार कार्ड बनाने से सही आकडा आया है जिससे फर्जीबाडा कम हुआ है।         

आधार कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनाने हेतु आयोजित कैंप के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 रावत ने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत में एक कॉमन सर्विस सेंटर खोला जाएगा, जिसका संचालन गांव का ही कोई व्यक्ति करेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में 5 प्रमुख सुविधाएं देंगे। जिसमे आधार कार्ड, श्रम योगी पेंशन कार्ड, उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड में श्रमिक रजिस्ट्रेशन और बिजली पानी के बिल जमा करने व मूल निवास, स्थाई निवास, जन्म प्रमाणपत्र, मृत प्रमाण व जाती प्रमाण पत्र भी बनाये जाने आदि की सुविधा होगी। कहा कि आने वाले समय में कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी दिये जायेगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक समस्त गांव को 4जी कनेक्टविटी से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन नेशन व राशन कार्ड बनाकर लोगों की मुश्किलों को दूर किया है और इसी के तहत में श्रीनगर विधानसभा में हर न्याय पंचायत में जाकर इसका शुभारंभ किया जायेगा। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति देश मे कहीं भी राशन ले सकता है।        

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 रावत ने कहा कि श्रम विभाग की योजना के तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार श्रमिक को श्रमिक कार्ड से लाभान्वित किया जायेगा। उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के तहत श्रमिकों के बनाये जा रहे कार्ड के लिए श्रमिक के 90 दिन के उपस्थिति कार्य होना चाहिए। जिस हेतु उन्होने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर  पैठाणी मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मण्डल उपाध्यक्ष भरत सिंह पंवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय रौथाण, व्यापार संघ अध्यक्ष पैठाणी डॉ. मनवर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य टीला गणेश नेगी, प्रधान ग्राम डांग बबली देवी, श्रम विभाग कोटद्वार के प्रशासनिक अधिकारी कमल कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles