धरासू पुलिस ने 3.840 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी
उत्तरकाशी।थाना धरासू पुलिस ने 3.840 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में संलिप्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया। अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।।पुलिस अधीक्षक ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रु0 के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष धरासू विनोद थपलियाल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान स्थान पीपलमण्डी बाईपास तिराह से एक व्यक्ति रवि कुमार पुत्र स्व0 सतपाल सिंह निवासी म0नं0 25/49 तहसील कैम्प विकासनगर थाना नगर कोतवाली जिला पानीपत हरियाणा उम्र 38 वर्ष को वाहन संख्या UK07V-5720(Ikon) में 3.840 किग्रा अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना धरासू में एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में संलिप्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया। अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धरासू, विनोद थपलियाल-उ0नि0 विनोद पंवार-थाना धरासू, कानि0 -डब्बल सिंह-थाना धरासू,कानि0 कमल नेगी-थाना धरासू,कानि0 अनिल चौहान-थाना धरासू,कानि0 अनिल तोमर-थाना धरासू,एसओजी टीम उत्तरकाशी शामिल थे

