अपने️ विवादित बयान पर संसद में आजम खान ने मांगी माफी

Spread the love

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने जिस तरह से पीठासीन अधिकारी और भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर सदन के भीतर विवादित टिप्पणी की थी, उसपर हुए हंगामे के बाद आजम खान ने आज सदन के भीतर माफी मांग ली है।

आजम खान ने कहा कि मान्यवर मैंने पहले भी कहा था कि वह मेरी बहन के समान हैं, बात चाहे एक बार कहें या हजार बार कहें वहीं रहेगी। मेरी बात से अगर किसी को दुख पहुंचा है तो मैं उसके लिए क्षमा मांगता हूं।

बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान ने चेयर पर बैठीं रमा देवी के लिए कहा कि आप बहुत प्यारी हैं, आपकी आंखों में देखकर मैं बोलता रहूं। इस पर भाजपा के सदस्यों ने हंगामा कर दिया और कहा कि उनको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

देवभूमि खबर

Related articles