HTML tutorial
HTML tutorial

चंपावत कांड पर आम आदमी पार्टी का भाजपा पर हमला, महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

चंपावत कांड पर आम आदमी पार्टी का भाजपा पर हमला, महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
Spread the love

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने चंपावत में 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने इस घटना को शर्मनाक और अमानवीय बताते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि मामले में भाजपा से जुड़े नेता का नाम सामने आने के बावजूद भाजपा नेताओं और महिला संगठनों की चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पार्टी की कथनी और करनी का अंतर उजागर करती है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि एक ओर भाजपा संसद में “नारी शक्ति” और “महिला शक्ति वंदन अधिनियम” का प्रचार करती है, जबकि दूसरी ओर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पार्टी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद चंपावत की घटना को प्रदेश को झकझोर देने वाला मामला बताया।
पार्टी ने NCRB रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन सरकार केवल छवि सुधारने और प्रचार में व्यस्त है।

आम आदमी पार्टी ने मांग की कि चंपावत गैंगरेप के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
पार्टी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल नारों और राजनीतिक अभियानों से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और सुरक्षित माहौल से सुनिश्चित होगी।

देवभूमि खबर

Related articles