राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में शिक्षक महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित
नई टिहरी।राजकीय स्नातोकोतर महाविद्यालय नई टिहरी के अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती सरोजनी देवी अध्यक्ष , श्रीमती मिसरा राणा उपाध्यक्ष , ज्ञान सिंह सजवाण कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गए।
नई टिहरी में राजकीय महाविद्यालय अभिभावक शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक में संघ की सचिव शालिनी रावत ने बैठक का संचालन किया गया।बैठक में प्राचार्य एवं सरंक्षक डॉ रेनू नेगी ने शिक्षक संघ की गठन एवं आवश्यकता पर पर प्रकाश डालते हुए नई कार्यकारिणी के गठन पर बल दिया। जिसमे सर्वसम्मति से श्रीमती सरोजनी देवी अध्यक्ष , श्रीमती मिसरा राणा उपाध्यक्ष , ज्ञान सिंह सजवाण कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।इस अवसर पर डॉ भारती जायसवाल द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।
बैठक के सफल संचालन में अभिभावक शिक्षक संघ निर्माण समिति की सदस्य डॉ प्रीती शर्मा ,डॉ एस के कगड़ियाल, डॉनिशांत भट्ट,डॉ मैत्रेयी थपलियाल,द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
डॉ प्रीति शर्मा द्वारा सम्मानित सदस्यों एवं प्राचार्य का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ अरुणा. पी .सूत्रधार, डॉ डी. पी. एस. भण्डारी, डॉ डी. एस. तोपवाल,डॉ ए. एम. पैन्यूली, डॉ कुलदीप रावत ,डॉ नवीन रावत मौजूद थे।
ज्ञात हो महाविद्यालय गठन से अब तक प्रथम बार अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया है।

