शासन ने आईएएस और पीसीएस सहित कई अधिकारियों के किये तबादले
देहरादून।शासन ने प्रतीक्षित सूची जारी करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को उच्च शिक्षा , दिलीप जावलकर को स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली, पंकज पांडे को सचिव गन्ना और हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव लघु सिंचाई व धर्मों की जिम्मेदारी दी गयी है। एसए मुरुगेशन से सचिव लघु सिंचाई ,भूपाल सिंह मनराल से सचिव सचिवालय प्रशासन चंद्रेश कुमार यादव से सचिव गन्ना की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
दीपक रावत को वर्तमान कार्यों के साथ कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी भी दी गई ।विजय कुमार यादव को निदेशक कौशल विकास प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार आर राजेश कुमार कुर्सियों स्मार्ट सिटी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई ।विनय शंकर पांडे को नगर आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार और उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया। विनोद कुमार सुमन को सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया ।सी रविशंकर को जिलाधिकारी हरिद्वार से मुक्त कर अपर सचिव वित्त चिकित्सा चिकित्सा शिक्षा बनाया गया आनंद स्वरूप को अपर सचिव ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गयी है।
प्रतीक्षारत आशीष कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान व तकनीकी की जिम्मेदारी दी गई ।नितिन भदौरिया को जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुक्त करते हुए अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई ।आशीष चौहान को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया ।स्वाति भदौरिया को जिलाधिकारी चमोली से मुक्त करते हुए अपर सचिव नागरिक उड्डयन,संस्कृति, एमडी जीएमवीएन की जिम्मेदारी दी गयी है। वंदना सिंह को जिला अधिकारी अल्मोड़ा , हिमांशी खुराना को जिलाधिकारी चमोली , आशीष भट्ट गई को मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया है ।सविन बंसल को परियोजना प्रबंधक यूईएपीकी ,रामविलास यादव से समाज कल्याण विभाग हटाया गया है। झरना कमठान को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई।
प्रताप सिंह शाह को अपर सचिव राज्य संपति, अरुणेंद्र सिंह चौहान को अपर सचिव वित्त बनाया गया ।अभिषेक रुहेला को आयुक्त नगर निगम देहरादून , योगेंद्र यादव को अपर सचिव सैनिक कल्याण बनाया गया ।देव कृष्ण तिवारी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग और प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव समाज कल्याण ,सुरेश जोशी से अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी वापस ,अतर सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण बनाया गया ,वेदी राम को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन , संजय सिंह टोलिया को निदेशक जनजाति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई।





