आपदा से उत्तरकाशी के 52 गांव प्रभावित
देहरादून। उत्तरकाशी में रविवार सुबह बादल फटने के बाद गदेरे उफान पर आ गए थे और उन्होंने भारी तबाही मचाई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को आपदा प्रभावित आराकोट का दौरा करने के बाद 15 लोगों के मारे जाने कई के लापता होने की पुष्टि की थी। 52 गांव इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हैं।
सबसे बड़ी समस्या आपदा प्रभावित इलाक़ों तक पहुंचने की है और इसलिए राहत और बचाव कार्यों के लिए हैलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया था कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 10 हैलिपैड बनाए गए हैं और सेना के साथ मिलकर चार हैलिकॉप्टरों की व्यवस्था की गई है। राहत कार्यों में 300 कर्मचारी जुटे हुए हैं।

