कांग्रेस किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और पूर्व जिला सचिव हुए आप मे शामिल

कांग्रेस किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और पूर्व जिला सचिव  हुए आप मे शामिल
Spread the love

देहरादून।आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय देहरादून में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रकोष्ठ, हरपाल सिंह राठौड़ और कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव किसान मोर्चा प्रकोष्ठ, एसएस चौहान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हे आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कई वरिष्ठ आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्हें टोपी और पार्टी स्काफ पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल कराया गया। धर्मपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र चौहान के नेतृत्व में इन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए हरपाल सिंह राठौर ने प्रदेश की बीजेपी और कॉन्ग्रेस दोनों ही पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, दोनों ही पार्टियां अपने पुराने कार्यकर्ताओं को लगातार दरकिनार कर रही हैं ,जिस वजह से आज पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट चुका है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की दिल्ली मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली में जो अभूतपूर्व कार्य अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम ने किए हैं वह कार्य वाकई में ऐतिहासिक कार्य हैं। बिजली पानी की मुफ्त व्यवस्था, जो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार दे रही है ,वह व्यवस्था उत्तराखंड में भी लागू हो सकती थी, लेकिन यहां की सरकारों ने ऐसा नहीं किया, जिससे आज तक जनता की जेब पर डाका पड़ रहा है। राठौर ने कहा कि वह पेशे से खुद एक शिक्षक रह चुके हैं और उत्तराखंड में ही उन्होंने नौकरी की है। लेकिन आज की शिक्षा व्यवस्था और नई शिक्षा नीति पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ शिक्षा के नाम पर लोगों और बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही है। आज स्कूल बदतर हालात में पहुंच चुके हैं। कई स्कूलों की इमारतें जर्जर हो चुकी है। सरकार आज भी स्कूलों में बच्चों को सुविधाएं नहीं जुटा पा रही है ,इससे बड़ा दुर्भाग्य इस प्रदेश के लिए क्या हो सकता है। करोडों रुपये शिक्षा के बजट पर खर्च किए जाते हैं लेकिन आखिर वो पैसा खर्च कहां किया जाता है सरकार जनता को इस बात का जवाब दे। उन्होंने आप पार्टी का दामन इस उम्मीद से थामा है कि आने वाले चुनाव में उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बने और जो ऐतिहासिक कार्य आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में किए हैं वही कार्य अलग-अलग क्षेत्रों में उत्तराखंड में भी हो सके और इस प्रदेश का भी विकास हो सके। इस मौके पर एसएस चौहान ने कहा कि वह भी कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही रहे हैं लेकिन आज कांग्रेस पार्टी सिर्फ महत्वाकांक्षाओं की पार्टी बनकर सीमित हो चुकी है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है और उन्हें पीड़ा होती है कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने तन मन धन से अपनी सेवाएं दी उसी पार्टी में उन जैसे कई कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने आप पार्टी पर उम्मीद जताते हुए , आप पार्टी का दामन थामा ,वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनके सैकड़ों समर्थक भी जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल होकर घर घर जाएंगे और आप पार्टी की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहां की आम आदमी पार्टी युवा जोश की पार्टी है और युवा ही इस प्रदेश की नई इबारत लिखेंगे। उन्हें उम्मीद है जल्द ही उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी से जुडेंगे और जनता का 20 सालों का जो इंतजार एक विश्वसनीय पार्टी और सरकार के लिए है उसे जनता के साथ मिलकर आप पार्टी पूरा करेगी और प्रदेश को ऐसी सरकार मिलेगी जहां समस्याओं पर बात नहीं होगी बल्कि समस्याओं के समाधान तलाशे जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles