उत्तराखण्ड मे भाजपा सरकार कर रह बेरोजगारो का शोषण: नरेश वैध
देहरादून।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व विधायक प्रत्याशी राजपुर रोड विधान सभा क्षेत्र नरेश वैध ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की सहकारिता विभाग द्वारा जिला सरकारी बैंको मे चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू की गयी थी लेकिन अभी तक रिजल्ट नही आया जिसके कारण युवकों में रोष है।
नरेश वैध ने बताया की बेरोजगार युवकों ,युवतियों ने आवेदन शुल्क के रूप मे समान्य अभ्यर्थियों से 750 रूपए और एससीएसटी के अभ्यर्थियों से 500 रूपए शुल्क लिया गया था ।बाद मे सरकार द्वारा भर्ती पर रोक लगा दी ।आवेदन शुल्क से करीबबन एक करोड पच्चीस लाख रूपए जमा हुए सहकारिता विभाग मे 20 हजार आवेदन पत्र जमा हुए थे ।उन्होंने भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार से मांग की कि तत्काल जिला सरकारी बैंको मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की जाए अन्यथा आम आदमी पार्टी बेरोजगार युवाओ को लेकर सडकों पर आने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग की होगी।

