आम आदमी पार्टी ने दून में किया बाइक रैली का आयोजन
देहरादून । आम आदमी पार्टी ने धर्मपुर विधानसभा सहित देहरादून की सभी विधानसभाओं में बाइक रैली का आयोजन किया । धर्मपुर विधानसभा में हिमांशु पुंडीर के नेतृत्व में सहारनपुर रोड ट्रांस्पोर्ट नगर से शुरू होकर टर्नर रोड भारुवाला चांचक चौक से होते हुए बंजारावाला मोथरोववला बंगाली कोठी से रेसकोर्स रेलवे स्टेशन से होते हुए आईएसबीटी पर समापन किया गया।
रैली में शामिल युवाओं ने आम आदमी जिंदाबाद, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद, कर्नल कोठियाल जिंदाबाद के नारों से विधानसभा को गुंजायमान कर दिया वहीं उत्तराखंड मांगे भू कानून, उत्तराखंड मांगे रोजगार जैसे नारों के साथ उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर हिमांशु पुंडीर,संगठन मंत्री सुशील सैनी, संजय भट्ट, रविन्द्र पुंडीर, तेजपाल सिंह, बीएन शर्मा, आकेश भट्ट, विपुल पांचाल, मुकेश चौहान, सुरेन्द्र बिष्ट,, मुकेश कुमार, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

