पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) उत्तराखंड

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) उत्तराखंड के तत्वाधान में दिनांक 15.11.2021 को जनपद देहरादून के परेड ग्राउंड के सचिवालय तक एक विशाल रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विजय कुमार बंध, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनजीत पटेल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेंद्र धारीवाल, मुख्य अतिथि विशेष अतिथि/विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। प्रदेश की सभी 13 जनपदों के समस्त सवर्गो के अधिकारी/कर्मचारीयो द्वारा बड़े उत्साह के साथ NMOPS उत्तराखंड के आह्वान पर हजारों की संख्या में इस महारैली में प्रतिभाग किया गया कर्मचारी संगठनों के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी महा रैली थी NMOPS की प्रान्तीय कार्यकारणी में प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली, महामंत्री मुकेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पवार, मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी, संयुक्त मंत्री पुष्कर बहुगुणा, उपाध्यक्ष हेमलता कजालिया, जनपद के अध्यक्ष सुनील गुसाईं, मनीषा कंडवाल, शुभाषनि डिमरी, अमृत राज नेगी, प्रवेश सेमवाल , प्रवेश उनियाल, राजेंद्र रतूड़ी, राकेश जोशी, सुधीर आर्य प्रेमलता गुसाईं, हर्षवर्धन जमलोगी, प्रमोद कैंतुरा एवं समस्त जनपदों के अध्यक्ष एवं महामंत्री अपने कार्यकारिणी के साथ समस्त विभागों की हजारों कर्मचारियों ने 15 नवम्बर 2021 की महारैली में प्रतिभाग किया । यह रैली परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच तक समस्त कर्मचारी इसमें उपस्थित रहे। अभी तक उत्तराखंड राज्य के 50 से अधिक की मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों का NMOPS को अपना लिखित समर्थन दे दिया है एवं समर्थन देने वाले संगठनो के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा अपने सदस्यों को लिखित रूप से रैली में प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया था। NMOPS उत्तराखंड द्वारा समर्थन देने वाले समस्त कर्मचारी संगठनों का आभार व्यक्त किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 19.12. 2021 को ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल देहरादून में NMOPS को समर्थन देने वाले संगठनों के साथ प्रातः 11:00 बजे से एक परिचर्चा पुरानी पेंशन बहाली एवं रणनीति तैयार करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के मान्यता प्राप्त महासंघ परी संघों जैसे उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति जिसमें उत्तराखंड के 10 महासंघ सम्मिलित हैं उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद उत्तराखंड फेडरेशन मिनिस्ट्रियल सर्विसेज राजकीय वाहन चालक महासं चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ सिंचाई विभाग महासंघ उत्तराखंड निगम कर्मचारी महासंघ सचिवालय संघ के महासचिव विमल जोशी उपाध्यक्ष सुनील लखेरा प्रचार सचिव राकेश मैहर संयुक्त सचिव चंदन सिंह बिष्ट पूर्व उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मैखुरी सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के महासचिव प्रमोद कुमार उपाध्यक्ष राजेंद्र रतूड़ी उत्तराखंड सचिवालय सहायक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह रावत चंद्रवीर नेगी अनेक संगठनों के अध्यक्ष महामंत्री ओं ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर सभी लोगों ने एकमत से यह तय किया कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस के द्वारा जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उनमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जाएगा और जैसे 15 नवंबर की रैली को सफल बनाया गया वैसे ही हर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा और 30 दिसंबर से पहले सभी जनपदों में सभी कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर एनएमओपीएस सरकार पर दबाव बनाने के लिए शीघ्र कार्यक्रम घोषित करेगा
NMOPS को समर्थन देने वाले कर्मचारी संगठनों के नाम :- आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे निम्नलिखित पदाधिकारी

उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति अध्यक्ष शक्ति प्रसाद भट्ट , महासचिव पूर्णानंद नौटियाल, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष हरीश चंद्र नौटियाल , महासचिव अजय बेलवाल, उत्तराखंड (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन संगठन अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, महासचिव पंचम सिंह बिष्ट, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड अध्यक्ष अरुण पांडे, महासचिव शक्ति प्रसाद भट्ट, उत्तराखंड फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज अध्यक्ष सुनील दत्त कोठारी, महासचिव पूर्णानंद नौटियाल, वैयक्तिक अधिकारी/वैयक्तिक सहायक महासंघ एसोसियेशन उत्तराखंड अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तराखंड अध्यक्ष अनन्त राम शर्मा, महासचिव संदीप मौर्य, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड अध्यक्ष नाजिम सिद्दीकी, महासचिव हरकेश भारती, इंजीनियरिंग ड्राइंग फेडरेशन सर्विसेज एसोसियेशन उत्तराखंड अध्यक्ष निशांत सिरोही, सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल, महासचिव राकेश सिंह रावत, अधीनस्थ रेशम कर्मचारी सेवा संघ उत्तराखंड, अध्यक्ष राजीव चौहान, महासचिव मनोज सिंह, संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ उत्तराखंड अध्यक्ष राम भूषण बिजल्वाण, महासचिव नवीन जोशी, माध्यमिक शिक्षेत्तर एशोसियेशन उत्तराखंड अध्यक्ष बी एस पंवार, महासचिव संजय कुमार गर्ग, उत्तराखंड निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड अध्यक्ष दिनेश गुसाई, उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जोशी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रताप सिंह पवार ,महासचिव आर यस ऐरी, उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, महासचिव प्रमोद कुमार, उत्तराखंड सचिवालय रक्षक् संघ अध्यक्ष उम्मेद सिंह चौहान, महासचिव दिनेश उनियाल, उत्तराखंड सचिवालय सहायक संघ देहरादून अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, महासचिव प्रमोद कुमार, राज्य संपत्ति वाहन चालक संघ अध्यक्ष सुरवीर सिंह रावत, महासचिव गिरीश चंद्र, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग महासचिव एस एस चौहान ,उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग अनिल पवार, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ लघु सिंचाई विभाग बी डी बैंजवाल, उत्तराखंड इंजीनियर संघ कृषि विभाग बी एस चौहान चौहान उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ जल संस्थान जयपाल सिंह चौहान

देवभूमि खबर

Related articles