हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित
Spread the love

ऋषिकेश।हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी -श्री पदमेंद्र  सिंह बिष्ट ने ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ के चोपड़ा फार्म दुर्गा मंदिर के प्रांगण में क्षेत्र की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, सैनिटाइजर ,मास्क,पीपी किट व अन्य स्वास्थ्य संबंधित सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान, राजेश व्यास , शिवालीक भागीरथी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान, समाजसेवी विनोद चौहान, नवीन नेगी, अनिल रावत, अजय नेगी, वार्ड मेंबर सुषमा भट्ट, लक्ष्मण राणा, रामस्वरूप भट्ट, सुबोध कंडवाल, सतीश सिसवाल आदि उपस्थित रहे‌। 

देवभूमि खबर

Related articles