डोईवाला में आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

डोईवाला। अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने माजरी माफी क्षेत्र में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में 3 अगस्त को की गई।
छापेमारी के दौरान एक दुकान से 19 टेट्रापैक माल्टा देशी शराब के पाउच तथा 21 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद किए गए। टीम ने मौके से संदीप सिंह पुत्र गोविंद सिंह, निवासी माजरी माफी, डोईवाला को गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

