ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश। अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आबकारी टीम ऋषिकेश ने रूसा फार्म क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक महिला को अवैध कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी महिला के कब्जे से 17 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की। प्रत्येक पाउच में लगभग 1.5 लीटर शराब थी, जिससे कुल 25 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।

बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार महिला की पहचान महेंद्र कौर पत्नी गुरुमुख सिंह, निवासी रूसा फार्म, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह तथा कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान, सोनम और रेशमा शामिल रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन अभियान जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles