HTML tutorial
HTML tutorial

आशा कार्यकत्रियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

आशा कार्यकत्रियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल में जिले भर से आई आशा कार्यक्रतियों ने तल्लीताल महात्मा गांधी मूर्ति के पास भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाज़ी की।धरना प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कोविड काल के दौरान जब लोग घरों में थे ।
तो आशाओं ने पूरी निष्ठा व लग्न से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बावजूद उन्हें सम्मान जनक मानदेय नही दिया गया।मुख्यमंत्री के नैनीताल दौरे के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने के लिए नैनीताल पहुची ।तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाने से रोक दिया।

आशाओं का कहना है कि भाजपा सरकार एक ओर तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ महिला शशक्तिकरण की बात कहती है।
तो वही दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता महिलाओं का अपमान करने से नही चूकते।

देवभूमि खबर

Related articles