आशा फैसिलिटेटरों का प्रदेश मुख्य पर कार्यवाही का भरोसा, दिया समर्थन
चंपावत।आशा फैसिलिटेटर कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर संगठन की मांग पर उचित कार्यवाही का भरोसा रखते हुए समर्थन दिया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा मातृशक्ति का सम्मान किया और आगे भी उम्मीद रखते हैं।
चंपावत के टनकपुर में प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा जताते हुए समर्थन की बात की।
आशा कार्यकर्ती एवं आशा फैसिलिटेटर कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मातृ शक्ति के लिए काम कर रहे हैं जो कि एक सराहनीय कार्य है ।प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लोक कल्याणकारी प्रिय नेता पर हम गर्व करते हैं ।उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री शासनादेश जारी कर शासन से रुकी हुई धनराशि उन्हें दिलाने में सहयोग करेंगे । उन्होंने मुख्यमंत्री से एक निश्चित मानदेय देने की वकालत की। हम सभी मातृशक्ति आपके साथ हैं।
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ती संगठन अध्यक्ष लीला ठाकुर,कविता बसेड़ा, मंजू , सुमन, रेखा रावत तुलसी, फैसिलिटेटर पुष्पा चौहान नीला चंद कमलेश सिंघल आदि बैठक में उपस्थित थे। इस अवसर पर संगठन की कार्यकत्रियों ने सीएम धामी के समर्थन में गीत व नृत्य कर खुशी जाहिर की।
इसके उपरांत आशा कार्यकर्ताओं का व आशा फैसिलेटरो का शिष्टमंडल ने गीता धामी से मुलाकात की धामी को मुख्यमंत्री बनाने के समर्थन किया और सभी आशा एवं फैसिलिटेटर ने गीता धामी व पुष्कर धामी का अभार व्यक्त किया।

