सिद्धपीठ माँ धारी देवी की डोली 7 फरवरी से कुम्भ पर्व पर स्नान हेतु एवं नगर भ्रमण के लिए करेगी प्रस्थान

सिद्धपीठ माँ धारी देवी की डोली 7 फरवरी से कुम्भ पर्व पर स्नान हेतु एवं नगर भ्रमण के लिए करेगी प्रस्थान
Spread the love

देहरादून।।ईष्ट देव सेवा समिति के तत्वधान में एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 फरवरी सिद्ध पीठ माँ धारी देवी मन्दिर से पूजन यज्ञ के पश्चात बड़े धूम धाम के साथ भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये कुम्भ पर्व पर स्नान हेतु एवं नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी ।

बैठक में माँ धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुन्दरियाल महाराज ने बताया की इस वर्ष की माँ धारी देवी की देव डोली यात्रा 7 फरवरी रविवार मन्दिर से प्रस्थान के बाद केदार घाटी के अनेको छेत्रो मे माँ की देव डोली भ्रमण करेगी 07-फरवरी से 10-फरवरी तक केदारघाटी के सिद्ध पीठो के दर्शनकर रुद्रप्रयाग में 11फरवरी को स्नान करेगी ततपश्चात 12-फरवरी को श्रीनगर के अदिति वेडिंग पॉइंट मे माँ की डोली दर्शन कार्यकर्म होगा जिस पर सभी भगतो को माँ का आश्रीवाद प्राप्त होगा उस के बाद माँ राजराजेस्वारी मन्दिर देवलगढ़ माँ की देव डोली संध्या कालीन आरती मे शामिल होगी 13-फरवरी को पौड़ी मे डोली दर्शन कार्यकर्म होगा 14-फरवरी को कोटद्वार,एवं श्याम को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट मे गंगा आरती मे माँ धारी देवी की देव डोली शामिल होगी। ऋषिकेश मे रात्रि विराम कर देव डोल 15-फरवरी को ऋषिकेश मे ही भ्रमण करेगी जिसमें 16 फरवरी को बसंत पंचमी पर माँ की देव डोली हरिद्वार में स्नान एवं यज्ञ के पश्चात दोपहर मे रुड़की मे पूजन होगा एवं संध्या कालीन आरती मेरठ गढ़वाल भवन मे होगी एवं 17- फरवरी को गढ़वाल भवन मे सुबह डोली दर्शन कार्यकर्म होगा जिस पर गढ़वाल सभा मेरठ ने कोविड के चलते अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

गढ़वाल सभा के अध्यक्ष ओ.पी. रतुड़ी ने बताया है की यात्रा मे इस वर्ष काम ही सदस्य होंगे एवं डोली यात्रा मे इस वर्ष पूजन दर्शन कार्यकर्म ही मुख्य होगा । तत पश्चातमाँ माँ धारी देवी डोली यात्रा रात्रि मे डोली यात्रा के मुख्य यजमान श्री संजय शर्मा दरमोड़ा जी के निवास पर संध्या आरती एवं रात्रि विराम हेतु पहुंचेगी जिस के बाद 18-फरवरी से 25 फरवरी तक माँ धारी देवी की देव डोली दिल्ली के अनेको छेत्रो मे भ्रमण करेगी 27 फरवरी को पूर्णमासी पर माँ भगवती ब्रह्मकुंड मे स्नान अपने थान नेहरू कालोनी की ओर प्रस्थान होगा जिसके बाद पूजा अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया जायेगा ।देहरादून में आज की बैठक मे समस्त सदस्यों द्वारा यह निर्णय पारित किया गया है ।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुकरेती ने की ।उन्होंने बताया की माँ धारी देवी मन्दिर से यात्रा के प्रारम्भ मे अनेको श्रद्धालु इस देव डोली यात्रा के साक्षी बनेंगे एवं भक्तों को मां भगवती धारी देवी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। उन्होंने सभी आए हुए सभी भत्तों , देहरादून की समस्त धार्मिक सामाजिक, कीर्तन मंडलियों से आवाहान किया है कि आप सभी 07-फरवरी को सिद्ध पीठ मां धारी देवी मंदिर में पहुंचकर डोली यात्रा के साक्षी बने जिससे हमारे नौजवान पीढ़ी को भी अपने उत्तराखंड की संस्कृति को जानने एवं पहचानने का शुभ अवसर प्राप्त हो।

बैठक मे़ आचार्य सुनील ममगाई, मनोज धस्माना, जनार्दन थपलियाल श्री मति मंजू नेगी, श्री मति गीता रानी , श्रीमति कुसुम बिष्ट, आंदोलनकारी मंच से जगमोहन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , चन्द्र किरण राणा , कलम सिंह गुंसाई , सतेन्द्र नोगाई , प्रभात डन्ड्रियाल , राजेश पाँथरी उपस्थित थे

देवभूमि खबर

Related articles