भाजपा की सरकारों ने लोगों को धर्म और जाति के नाम पर विभाजित कर दिया है :मदनलाल

भाजपा की सरकारों ने लोगों को धर्म और जाति के नाम पर विभाजित कर दिया है :मदनलाल
Spread the love

विकासनगर।।देश की प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से त्रस्त है और आशा भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने लोगों को धर्म और जाति के नाम पर विभाजित कर दिया और इसके साथ साथ युवाओं के बीच में सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाया है जिसका परिणाम है कि आज नेपाल जैसा देश भी भारत को आंख दिखा रहा है।

उक्त बातें राहुल प्रियंका गांधी सेना द्वारा ग्राम सभा शाहपुर कल्याणपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कही। उन्होंने कहा कि देश को धर्म जाति के नाम पर बांटने का परिणाम यह हुआ कि देश का जो कांग्रेस के समय में विकास हो रहा था वह अवरुद्ध हो गया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और चुनाव का इंतजार कर रही है कि कब भाजपा के कुछ आसान से उत्तराखंड को और देश को मुक्ति मिले।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भास्कर चुग ने कहा कि जनता सरकार के गलत कार्यों को समझ चुकी है आज भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ कर फेंकने के मूड में है। आज किसान अपने हकों के लिए 1 माह से ज्यादा समय से दिल्ली के आसपास खुले आसमान के नीचे आंदोलनरत है लेकिन सरकार उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। त्रिवेंद्र सरकार में उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस के नाम पर बहुत बड़ा झूठ चल रहा है और लगातार घोटाले हो रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है युवा परेशान है कर्मचारी परेशान है छात्र परेशान है व्यापारी परेशान है व्यापारी परेशान है समाज का हर वर्ग परेशान है लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आज राहुल प्रियंका गांधी सेना के नेतृत्व में युवा वर्ग के साथ-साथ बुजुर्ग भी लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और राहुल प्रियंका गांधी सेना जनता को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ रही है जिसका परिणाम यह होगा कि उत्तराखंड में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
सभा के आयोजक और राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह धीमान ने कहा की वह अति शीघ्र राहुल प्रियंका गांधी सेना को पूरे सहसपुर विधानसभा एवं विकास नगर विधानसभा में मजबूत करेंगे और बड़ी संख्या में जनता को कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ेंगे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है और भाजपा के नेता पूरी तरह से सिर्फ और सिर्फ भाषण बाजी में लगे रहे।

सभा में मदनलाल भास्कर चुग गुलाब सिंह धीमान के साथ साथ राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव सईद अहमद जमाल विकास नगर शहर उपाध्यक्ष सोमदत्त जाटव , कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हरबान दास ,पूर्व प्रधान सुभाष, युवा नेता अनिल चौहान, रहमान ,शाहरुख, हृदय सिंह , सियाराम, मेहंदी हसन, शंभू दास, हसन दिन ,गफ्फार, कुर्बान ,एहसान, मिंटू शर्मा, मामन, मेहताब, मदन धीमान, साक्षी, रेणुका आदि ने भी अपने विचार रखे और कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला उपाध्यक्ष गुलाब धीमान के नेतृत्व में 22 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।

देवभूमि खबर

Related articles