सत्ता में आने पर उक्रांद एक लाख युवाओं को सरकारी तथा 4 लाख युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी प्रदान करेगा
देहरादून।गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उक्रांद नेताओं ने कहा कि यदि दल सत्ता में आएगा तो राज्य के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 4 लाख युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी प्रदान करेगा
राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा गैरसैण में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। विभिन्न लोक कलाकारो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर दल के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री काशीसिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड बने 21 वर्ष हो गए हैं आजतक राज्य की स्थायी राजधानी नही बन पाई है। उक्रांद ने 1991 में ही राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैण घोषित कर दी थी ।स्थायी राजधानी गैरसैण पर आजतक सत्ताधारी दलों ने केवल वोट मांगा लेकिन स्थायी राजधानी नही बनायी ।शिक्षा स्वास्थ्य आज भी बदहाल स्थिति में है।बेरोजगारी चरम स्थिति में हैऔर पलायन एक गम्भीर समस्या के रूप में राज्य के समक्ष खड़ी हो गयी है। उक्रांद यदि सत्ता में आएगा तो राज्य के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 4 लाख युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आजतक दोनो सत्ताधारी दलों ने राज्यवासियों को खासकर युवाओं के साथ धोखा किया है।पूर्व अद्य्यक्ष श्री पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि उक्रांद ने ही सर्वप्रथम गैरसैण को स्थायी राजधानी की बात की थी जबतक गैरसैण स्थायी राजधानी नही बन जाती तबतक संघर्ष जारी रहेगा।
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री ए पी जुयाल ने कहा कि
उत्तराखंड अलग राज्य बनाने का मुख्य उद्देश्य इस विशेष भौगोलिक परिस्थितियों वाले भूखंड में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सके, लेकिन 21 साल के बाद भी यँहा की स्थिति जस का तस बनी हुई है।। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गैरसैण के रामलीला मैदान में भव्य आयोजन किया गया कई लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय प्रवक्ता एवं संयोजक विजय बौड़ाई तथा युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अद्य्यक्ष व संयोजक श्री राजेन्द्र सिंह विष्ट ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष श्री पुष्पेश त्रिपाठी, ,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री ए पी जुयाल,श्री किशन मेहता, ललित विष्ट, ब्रह्मानन्द डालाकोटी,आनन्द सिलमाना, बहादुर सिंह रावत, जयप्रकाश उपाध्याय, शान्ति प्रसाद भट्ट, देवेन्द्र चमोली, सुशील उनियाल मोहन काला, अरुण शाह,पानसिंह रावत,राजनीतिन रावत, राजेन्द्र नौटियाल, प्रीति थपलियाल,चन्द्र मोहन गुसाई, केन्द्रपालसिंह तोपवाल,संजय डोभाल, विजेन्द्र रावत, उमेश खंडूरी, भानु जोशी, दीपक रावत, किरण रावत,आदि उपस्थित रहे

