दून के सैकड़ों युवाओं ने ग्रहण की उक्रांद की सदस्यता
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय कार्यालय में जनपद दून के सैकड़ों युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार आज राज्य में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के नाम पर नशा परोसा जा रहा है, अब समय आ गया है कि इन्हें जनता इसका जवाब दे, उन्होंने बताया कि अतिशीघ्र युवा उक्रांद पूरे जिलों में ज़न जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का कार्य करेगा, महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आदित्य खरोला ने इस अवसर पर युवा साथियो को जिम्मेदारी सौपी
इस अवसर पर अमित नेगी को जिला महामंत्री देहरादून, दीपक भारद्वाज को महानगर महामंत्री, कंचन राणा महानगर सचिव घोषित किया गया, इस अवसर पर पंकज कुमार, राजू भारद्वाज, सुशील कुमार, सुरेश, राहुल, अखिल, अखिलेश सहित सैकड़ों युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की,

