उत्तरकाशी पुलिस के जवान नीरज ने निभाया मानवता का फर्ज, किया रक्तदान

उत्तरकाशी पुलिस के जवान नीरज ने निभाया मानवता का फर्ज, किया रक्तदान
Spread the love

विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी*

उत्तरकाशी। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती मरीज को ब्लड की मांग पर मित्र पुलिस के जवान नीरज रावत ने मानवता दिखाते हुए रक्तदान किया।

विगत शुक्रवार को एक व्यक्ति शाहनवाज खान निवासी मुख्य बाजार उत्तरकाशी की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया जहाँ चिकित्सकों के द्वारा उक्त व्यक्ति में ब्लड की कमी होना बताया गया। जिस पर किसी परिचित के द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति को O+ ब्लड की आवश्यकता है। जैसे यह सूचना पुलिस लाईन में नियुक्त कानि0 नीरज रावत के पास पंहुची तो उनके द्वारा मानवता का परिचय देते हुये तुरन्त जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के ब्लड़ बैंक में जाकर उक्त बीमार व्यक्ति को रक्तदान किया गया। शाहनवाज खान के परिजनों द्वारा मित्र पुलिस के इस मानवीय कार्य हेतु आभार प्रकट किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles