देवस्थानम बोर्ड के विरोध में गंगोत्री तीर्थ पुरोहितों का धरना 52 दिन भी जारी
*विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी*
उत्तरकाशी।देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आज गंगोत्री तीर्थ पुरोहितों का धरना 52 दिन भी जारी रहा जिसमें सभी तीर्थ तीर्थ पुरोहितों ने एक स्वर में कोरोना काल में चारों धामों में भेजे जा रहे यात्रियों का पुरजोर विरोध किया और साथ ही उत्तराखंड सरकार को चेतावनी दी कि तत्काल देवस्थानम बोर्ड को रद्द किया जाए और किसी भी प्रकार से धर्म के साथ छेड़छाड़ ना करें जो उत्तराखंड के चार धाम और अन्य तीर्थ स्थलों की मर्यादा है और परंपरा है उन्हें अखंड और अक्षण बना रहने दे उस में सरकारी हस्तक्षेप ना करें और उत्तराखंड सरकार यदि अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है तो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने आज माननीय सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाली एसएलपी पर भी मंथन किया और शीघ्र ही सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर होगी आज
धरना स्थल पर पंडित और अरुण सेमवाल उपाध्यक्ष पांच मंदिर समिति राकेश सदस्य राजेश सह सचिव संतोष सेमवाल,गोवर्धन सेमवाल ,नीरज सेमवाल कामेश्वर प्रसाद ,गोविंद राम एवं व्यापारी के रूप में डॉक्टर सत्येंद्र सेमवाल और नरेश सेमवाल उपस्थित रहे।

