उत्तराखंड क्रांति दल महानगर ने कार्यकारिणी का किया विस्तार
देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में महानगर अध्यक्ष दीपक रावत एडवोकेट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल महानगर प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगामी चुनाव मैदान में जा रहा है ।निरंतर संगठन विस्तार हो रहा है कार्यकारिणी को विस्तार करते हुए उन्होंने अपने पदाधिकारियों को राष्ट्रीय पार्टियों के लिए चुनौती बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम विकल्प के रूप में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं ।सब लोग मिलकर उत्तराखंड को बचाने के अभियान में लग जाए एवं आगामी विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्य करें ।
कार्यकारणी में दिनेश रावत ,विनोद रावत महानगर उपाध्यक्ष , श्रीमती मीनाक्षी सिंह, मुकेश जोशी महानगर महामंत्री,सौरव बडोला महानगर सचिव , मातबर सिंह बिष्ट ,सूरज मणि नैथानी, कैलाश राणा ,प्रमोद लखेड़ा, सुरेश आर्य महानगर संगठन मंत्री , सचिन कुमार, हरीश चंद्र भट्ट, मनीष शर्मा ,आशीष शर्मा, महानगर प्रचार सचिव , किरण घनशाला, रमेश सकलानी संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
वार्ड अध्यक्ष 11 विजय कॉलोनी श्री आशीष उनियाल, 6 दून बिहार श्री प्रीतम सिंह नेगी,58 डिफेंस कॉलोनी महिला अध्यक्ष बिंदु छेत्री महिला उपाध्यक्ष बबली रावत, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री जी पी किमोठी।
महानगर के प्रकोष्ठ- महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुलोचना ईसटवाल,
चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – अनुराग उनियाल
दिव्यांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष – सुमित डंगवाल
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष- कविता रावत
खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष – पूनम पवार
तकनीकी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष- इंजीनियर नवनीत मिश्रा
*तकनीकी प्रकोष्ठ महामंत्री- तपेंद्र रावत
शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष – विकास भट्ट को जिम्मेदारी दी गई।

