प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महारा ने की पार्टी सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक चुनावों पर भी चर्चा
देहरादून।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन महारा की अध्यक्षता में जिला महानगर अध्यक्षों एवं अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों की बैठक में आने वाले समय के लिए पार्टी की रणनीति तथा बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया गया तथा प्रदेश में चल रहे पार्टी सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक चुनावों पर भी चर्चा की गई।

