उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना का ग्राफ हुआ कम, सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी ने थपथपायी पुलिस की पीठ
देहरादून। रिजर्व पुलिस लाईन,देहरादून में यातायात निदेशालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 कार्यक्रम का शुभारम्भ डीजीपी अशोक कुमार ने किया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथी द्वारा यातायात जागरुकता पर बनाये गये ऑडियो एवं वीडीयो का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात केवल खुराना,पुलिस ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्वागत सम्बोधन करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, सुनिल उनियाल गामा मेयर देहरादून एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों,मीडिया व गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे पूर्व उक्त कार्यक्रम को सड़क सुरक्षा सप्ताह के रुप में मनाया जाता है परन्तु इस वर्ष भारत सरकार के निर्देशों के अनुरुप इस कार्यक्रम को सड़क सुरक्षा माह के रुप में मनाया जा रहा है। इसी से यह आंकलन किया जा सकता है कि सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटना के प्रति भारत सरकार कितनी गम्भीर है ।सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में कमेटी के चेयरमेन एवं अन्य सदस्यों द्वारा उत्तराखण्ड में पिछले तीन वर्षों के अन्दर सड़क दुर्घटनाएं जो कम हुई है उसकी प्रंशसा की गई है । साथ ही हमें अभी और प्रयास करने है जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें। पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में लगातार यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु यातायात निदेशालय द्वारा प्रयास किये जा रहे है। इसमें मुख्यत: ब्लैक स्पॉट जहाँ पर काफी सड़क दुर्घटनाएँ हुई है इनकी संख्या में कमी लाई गयी है जो दुर्घटना संभावित क्षेत्र है उनकी पहचान कर ली गई है उसको गूगल पर मैपिंग करा ली गई है ताकि प्रदेश जो भी यात्री आ रहे है वह यह देख पाये कि किन-किन स्थानों पर सड़क दुर्घटना की संभावना अधिक है । जहाँ तक तकनीकि को बढ़ावा देने की बात है तो यातायात निदेशालय द्वारा पूर्व में 1200 ई-चालान मशींनों को जनपदों एवं यातायात कर्मिंयों को उपलब्ध करायी गई है। इससे प्रर्वतन की कार्यवाही में तेजी आयेगी।

