11 आईएएस अधिकारियों के तबादले

11 आईएएस अधिकारियों के तबादले
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड में 5 जिलों के जिलाधिकारियों सहित 11 आईएएस व एक पीसीएस अफसर का तबादला किया गया है।

सचिव स्तर पर कोई तबादला नहीं किया गया। सचिव आर मीनक्षी सुंदरम के पास शिक्षा महानिदेशक का भी जिम्मा था। उनसे ये ज़िम्मेदारी हटा के नितिन भदौरिया को दे दी गई। नितिन को अपर सचिव (शिक्षा) भी बनाया गया। नितिन ने अल्मोड़ा के डीएम के तौर पर शानदार 3 साल का कार्यकाल गुजारा था। उम्मीद की जा रही थी कि उनको बेहतर पोस्टिंग किसी बड़े जिले के डीएम के तौर पर दी जाएगी। उनकी पत्नी स्वाति भदौरिया चमोली की डीएम हैं। वह चमोली आपदा में अपनी रात-दिन मेहनत करने और कार्यशैली के कारण सुर्खियों में हैं।

नैनीताल के डीएम सविन बंसल को अपर सचिव (चिकित्सा-स्वाथ्य-मिशन निदेशक एनएचएम) बनाया गया है। पिथौरागढ़ के डीएम विजय जोगदंड को धिराज की जगह पौड़ी का डीएम बनाया गया है। चंपावत के डीएम सुरेन्द्र नारायण को अल्मोड़ा में कलेक्टर के तौर पर शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी जगह विनीत तोमर को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया। अपर सचिव सोनिका से मिशन निदेशक एनएचएम हटा दिया गया।

डीजी(संस्कृति) और अपर सचिव (लघु-मध्यम उद्योग) आनंद स्वरूप को पिथौरागढ़ का डीएम बना के भेजा गया है। उनकी सभी ज़िम्मेदारी और विभाग पीसीएस देवकृष्ण तिवारी को दे दी गई है। तिवारी के पास पहले से ही पशुपालन-मत्स्य विभाग के अपर सचिव का जिम्मा है। देहरादून की डिप्टी कलेक्टर अनुराधा पाला अब पिथौरागढ़ की सीडीओ हो गई हैं। वह सौरभ गहरवार की जगह गईं, जो हरिद्वार के सीडीओ बना दिए गए हैं। तबादला आदेश प्रभारी सचिव (कार्मिक) भूपाल सिंह मनराल की तरफ से जारी किए गए।

देवभूमि खबर

Related articles