पुलिस लाईन देहरादून में वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित, एसएसपी सहित कई अधिकारियों ने लगाई वैक्सीन

पुलिस लाईन देहरादून में वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित, एसएसपी सहित कई अधिकारियों ने लगाई वैक्सीन
Spread the love

देहरादून।कोविड 19 से बचाव हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन के क्रम में आज पुलिस लाइन देहरादून मे एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने वैक्सीन लगाई।अब तक 80 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई है।

कोविड 19 से बचाव हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन किया जाना है। जिसके तहत जनपद में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारी,कर्मचारिगणो के वैक्सीनेशन हेतु आज पुलिस लाइन देहरादून में मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया। उक्त कैम्प के प्रथम दिवस आज सर्वप्रथम डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों को वैक्सीन लगाई गई। उक्त कैंप में अब तक 80 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पुलिसकर्मियों के वैक्सीनेशन हेतु लगाया गया उक्त कैंप 18 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जाएगा। जनपद में नियुक्त लगभग 3200 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles