उत्तराखंड समानता पार्टी ने पांडे को दिया पूर्ण समर्थन, आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तराखंड समानता पार्टी ने पांडे को दिया पूर्ण समर्थन, आंदोलन की दी चेतावनी
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड समानता पार्टी ने पांडे का पूर्ण समर्थन करते हुए चेतवानी दी कि यदि शीघ्र ही कोई सकारात्मक कार्यवाही प्रकाश में नहीं आती तो मुख्य कोषाधिकारी अल्मोड़ा तथा पेंशन निदेशालय के विरुद्ध अग्रिम आंदोलन की कार्यवाही की जायेगी ।

उत्तराखंड समानता पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष इंo नवीन कांडपाल ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है जो मुख्य कोषाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा श्री पाण्डे को व्यक्तिगत रूप से परेशान करने तथा हतोत्साहित करने के लिए किया जा जा रहा है। किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन से वंचित रखना उसका गंभीर उत्पीड़न है ,जो सहन नहीं किया जा सकता । मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत करने पर समस्या का कोई समाधान न होना निश्चित रूप से विचारणीय है जिसकी निंदा की जाती है । श्री पांडे पूर्व में भी अपनी पदोन्नति हेतु संघर्ष करते रहे एवं बगैर पदोन्नत के ही सेवानिवृत हो गए। श्री पांडे कार्मिक एकता मंच के अध्यक्ष भी रहे हैं तथा इस प्रकार के प्रकरणों में सरकार की जवाबदेही के लिए निरंतर आवाज उठाते रहे है। कदाचित इसी लिए उनके विरुद्ध इस प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles