एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव
देहरादून।भाजपा सरकार के छात्र विरोधी नियमों और शिक्षा विरोधी नीतियों के विरुद्ध तथा छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एन एस यू आई महासचिव हिमांशु रावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड राज्य में पिछले 3 वर्षो से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए जिसको लेकर एनएसयूआई कार्यकताओं ने शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री छात्र हितों को बर्बाद कर रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रणाली खत्म करना चाहते है। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

