उत्तराखंड सयुक्त ट्रेड यूनियन ने केंद्र सरकार की नीतियों से उत्पन्न आर्थिक मंदी को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड सयुक्त ट्रेड यूनियन ने केंद्र सरकार की नीतियों से उतपन्न आर्थिक मंदी के कारण देश के उद्योगों में आये संकट को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री जगमोहन मेहंदीरत्ता ने कहा केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश के उद्योगों पर मन्दी की मार पड़ी है।उन्होंने कहा कि मन्दी के चलते डेढ़ लाख वर्कर बेरोजगार हो गए हैं।मेहंदीरत्ता ने कहा कि खुद नीति आयोग के अध्यक्ष सहित बड़े औधोगिक घराने भी मन्दी को लेकर चिंतित हैं ।उन्होंने बताया कि सयुक्त ट्रेड यूनियन ने देश मे चल रही मन्दी को देखते हुए माननीय राष्ट्रपति से व्यापक कदम उठाने का अनुरोध किया है ।ज्ञापन देने वालों में एटक के अशोक शर्मा,सीटू के लेखराज,एक्टू के के. पी.चंदोला,एस. एस. रजवार ,कृष्ण उनियाल,भगवंत पयाल, राम सिंह भंडारी आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles